{"_id":"592d48864f1c1bea53bdbc00","slug":"married-woman-abscond-with-lover-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दस दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद दस दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फुर्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 30 May 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन प्रेमी संग भागी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र से शादी के महज दस दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी है। खड़खड़ी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का लंबे समय से किसी युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन
परिजनों ने युवती की शादी पास के ही रहने वाले एक युवक से कर दी। शादी को महज दस दिन ही बीते थे कि रविवार देर शाम युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
परिजन को जब यह पता चला तब वह हक्के बक्के रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन