{"_id":"af8b38ebb2f843f317d52a44dfd57695","slug":"man-shot-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांय-धांय से दहला दून, ढाबा मालिक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धांय-धांय से दहला दून, ढाबा मालिक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के जाखन में देर रात ढाबा बंद कर घर लौट रहे ढाबा मालिक सुनील कुमार पर बाइक सवार युवक ने गोली चला दी। गोली के कुछ छर्रे उनके चेहरे पर लगे हैं। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजपुर थानान्तर्गत जाखन निवासी सुनील कुमार का जाखन में ही ढाबा है। शुक्रवार देर रात ढाबा बंद कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
गोलीबारी से दहशत
घर की गली के पास ही सामने से बाइक पर आ रहे दो युवको ने उन पर गोली चला दी। क्षेत्र में देर रात गोली चलने से लोगों में दहशत है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मामले को पुरानी रंजिश से जुड़ा होना बताया जा रहा है। बताया गया है कि घायल सुनील कुमार और उसके भाई दिग्पाल सिंह पर हत्या का आरोप है। सुनील इन दिनों जमानत पर है। वहीं दिग्पाल जेल में है। जेल में बंद दिग्पाल पर सहारनपुर तनिष्क ज्वैलर्स के यहां लूट में शामिल होने का भी आरोप है।
विज्ञापन