फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man killed his fiancee then shot himself.

मंगेतर को घर में मारी गोली, फिर उड़ा लिया भेजा

Wed, 25 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 25 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
man killed his fiancee then shot himself.

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक युवक ने पहले मंगेतर का गोली से भेजा उड़ा दिया फिर खुद को गोली मार ली। युवक दुबई में जॉब करता था जबकि उसकी मंगेतर एमबी पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अक्तूबर में दोनों की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


दिनेशपुर के एक युवक ने गौलापार मदनपुर गांव में मंगलवार दोपहर मंगेतर के घर पहुंचा और घर के अंदर ही अपनी मंगेतर को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। उसकी दाहिनी और मंगेतर की बाई कनपटी पर गोली लगी थी।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर गूलरभोज खटोला निवासी रिटायर्ड फौजी राम सिंह कार्की का इकलौता बेटा पंकज कार्की (25) की शादी गौलापार मदनपुर निवासी कृपाल सिंह चुफाल की बेटी मोनिका से तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से सीधे पहुंचा मंगेतर के घर

man killed his fiancee then shot himself.

19 फरवरी को पंकज दुबई से दिल्ली पहुंचा। दिल्ली से अपने घर जाने के बजाए वह रुद्रपुर में दोस्त कमल जोशी के कमरे में रहने लगा। रुद्रपुर पहुंचने से पहले ही उसने नैनीताल निवासी दोस्त दीपांशु नेगी को फोन कर 20 फरवरी को रुद्रपुर बुला लिया था।

बताया जा रहा है कि पंकज ने रुद्रपुर पहुंचने के बाद मंगेतर मोनिका को फोन किया और रुद्रपुर बुलाया, लेकिन मोनिका ने रुद्रपुर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंकज ने मोनिका के घर जाने की योजना बनाई।

मंगलवार को पंकज दोस्त दीपांशु के साथ बाइक से मंगेतर मोनिका से मिलने उसके घर मदनपुर पहुंच गया। इससे पहले उसने दीपांशु को मोनिका के घर से कुछ दूर पहले ही बाइक से उतार दिया था। पंकज के घर आने से मोनिका की मां जानकी काफी खुश हो गई।

कमरे के अंदर ले जाकर मारी गोली

man killed his fiancee then shot himself.

कुछ देर पंकज से बातचीत करने के बाद वह दोनों को कमरे में अकेला छोड़कर चाय बनाने चली गई। इसी बीच, कमरे में गोलियां चलने की आवाज सुनकर मां जानकी और परिवार के बाकी लोग दौड़कर आए तो देखा कि कमरे में मोनिका बेड और पंकज का शव फर्श पर लहूलुहान पड़ा था। मोनिका के शव के पास 315 बोर का तमंचा भी पड़ा था।

सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष अरुण वर्मा, सीओ बच्चन सिंह राणा और एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट लेने के साथ ही 315 बोर का तमंचा और दो गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed