{"_id":"f4351fd5b6e49ca14bd04a517c33903e","slug":"main-accused-woman-arrested-for-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के बहाने देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के बहाने देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 01 Sep 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर लालतप्पड़ लायी गई युवती से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध हालत में लालतप्पड़ पुलिस चौकी लायी गई युवती ने एक महिला और एक पुरुष पर दिल्ली से नौकरी दिलाने का झांसा देकर क्षेत्र में वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामले में उनके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुरागकशी के दौरान आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती को नारी निकेतन भेज दिया
उसकी पहचान श्यामा देवी निवासी लालतप्पड़ माजरीग्रांट के रूप में हुई है। महिला को पुलिस मुख्य आरोपी बता रही है। जबकि मामले में वारिश अहमद अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने बताया कि वारिश कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ मारपीट के मामले भी दर्ज हैं। कोतवाल कमलेश नम्बूरी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। युवती को नारी निकेतन भेज दिया है।
उधर, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वारिश कांग्रेस का सदस्य नहीं है और न ही वह अनुषांगिक संगठन में पदाधिकारी है।