फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maharashtra former deputy cm nephew missing.

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM का भतीजा लापता

Fri, 13 Mar 2015 01:18 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
maharashtra former deputy cm nephew missing.

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री आरआर पाटिल का भतीजा अभिषेक पाटिल श्रीलंका में लापता हो गया है। अभिषेक का परिवार देहरादून में रहता है।

विज्ञापन


अभिषेक ने एक वर्ष पूर्व श्रीलंका में अपनी गोल्ड रिफाइनरी शुरू की थी। सात मार्च से उसका कुछ पता नहीं चला है। अभिषेक की बड़ी बहन आरती भाई की तलाश में कोलंबो पहुंच चुकी हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम आरआर पाटिल के छोटे भाई जसवंत पाटिल 25 वर्ष पूर्व परिवार संग दून के सहारनपुर चौक के निकट स्थित रामनगर में बस गए थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ज्वैलरी का कारोबार प्रारंभ किया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीसरे नंबर का बेटा अभिषेक पाटिल श्री गुरुरामराय तालाब से 12वीं के बाद उनके साथ हाथ बंटाने लगा। गत वर्ष उसने कोलंबो में खुद का गोल्ड रिफाइनरी का काम शुरू किया। पांच जनवरी 2015 को अभिषेक घर आया था। 14 फरवरी 2015 को वह श्रीलंका लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो घूमने निकले थे अभिषेक और चार दोस्त

maharashtra former deputy cm nephew missing.

21 वर्षीय अभिषेक की बड़ी बहन कीर्ति पाटिल ने बताया कि सात मार्च को श्रीलंका से उसके साथियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि अभिषेक और चार दोस्त कोलंबो घूमने निकले थे, लेकिन अभिषेक बीच में ही कहीं गुम हो गया। कीर्ति ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पासपोर्ट न होने के कारण माता-पिता और वह श्रीलंका नहीं जा सके, लेकिन पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर बहन आरती उसी दिन श्रीलंका निकल गईं। कीर्र्ति ने बताया कि चार दिन से आरती भाई को तलाश रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चला।

यह भी साफ नहीं हो सका है कि सात मार्च को ऐसा हुआ क्या था कि अभिषेक गायब हो गया और उसके दोस्तों को भी पता नहीं चला। कीर्ति ने बताया कि फरवरी में जाते वक्त अभिषेक ने कहा था कि वह तीन माह बाद फिर दून लौटेगा। परिवार को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका है, लेकिन हादसे पर यकीन करना मुश्किल है।

पांच मार्च को अंतिम अपडेट

maharashtra former deputy cm nephew missing.

अभिषेक श्रीलंका में रहने के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये दून के दोस्तों से जुड़ा रहता था। अभिषेक ने पांच मार्च को आखिरी अपडेट होली की शुभकामना संदेश का किया था। उनके प्रोफाइल में श्रीलंका के समुद्र तटों की कई तस्वीरें पोस्ट हैं।

दून आते थे पाटिल

कीर्ति ने बताया कि उनके दादा और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री आरआर पाटिल के पिता भाई थे। बताया कि ताऊजी (आरआर पाटिल) जब भी दून आते थे, परिवार से मिलने घर जरूर आते थे।

आखिरी बार दो साल पूर्व वह यहां आए थे। कीर्ति ने बताया कि महाराष्ट्र के सांगली स्थित बस्तोड़ गांव में उनका पैतृक घर है, जहां परिवार अकसर जाता है। बता दें कि आरआर पाटिल का फरवरी में कैंसर से निधन हो गया था।

पुलिस कर रही तलाश
कीर्ति ने बताया कि अभिषेक के गुम होने की सूचना के बाद श्रीलंका की पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। बुधवार को कोलंबो के निकट समुद्र से दो युवकों के शव मिले, लेकिन आरती ने इनकी शिनाख्त अभिषेक के रूप में नहीं की। कीर्ति ने बताया कि कोलंबो में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। सबका गोल्ड रिफाइनरी का काम है। वे आरती की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed