फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot work out in dehradun.

पिट्ठू बैग की बदौलत खुली लूटपाट की वारदात

Tue, 23 Feb 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
loot work out in dehradun.

देहरादून में बुजुर्ग कारोबारी महेंद्र सिंह मठारू पर लूटपाट का विरोध करने गोली चलाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।

विज्ञापन


घटनास्थल से बरामद दवा कंपनी के पिट्ठू बैग के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि सहारनपुर के पीर वाली गली निवासी गुलबहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में रमजानपुर रसूलपुर निवासी शमशाद भी शामिल था। वह अभी फरार है। उसके खिलाफ देहरादून में पहले भी केस दर्ज हैं। उन्हीं की पैरवी के लिए लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि लक्ष्मण चौक के केशव रोड निवासी कारोबारी बुजुर्ग महेंद्र सिंह मठारू के आवास में 12 फरवरी को दो बदमाश लूटपाट के इरादे से घुस गए थे। इसी दौरान कारोबारी और एक बदमाश की भिंडत हो गई थी। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पर वो बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश के हमले में कारोबारी बुरी तरह लहूलुहान हो गए पर उनकी हिम्मत देख बदमाश भाग गए। पर उनका पिट्ठू बैग मौके पर ही छूट गया। इस हमले में महेंद्र सिंह की एक आंख डैमेज हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बैग पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की एक दवा कंपनी का नाम था।


पुलिस ने कंपनी से ही जांच शुरू की तो पता चला कि कई बरस पहले ऐसे 250 बैग तैयार कराकर बांटे गए थे। सहारनपुर और बिजनौर में भी कुछ लोगों को यह बैग दिए गए। सहारनपुर में दवा कंपनी से जुडे़ एक प्रतिनिधि को दो बैग दिए गए थे। प्रतिनिधि ने इनमें से एक बैग स्कूली छात्र को दे दिया था। इस बैग के जरिए पुलिस चोरों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed