{"_id":"5a1d49af4f1c1bc45b8b8f3a","slug":"lekhpal-arrested-for-taking-bribe-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज: विजिलेंस टीम ने लेखपाल पाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, विभाग में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सितारगंज: विजिलेंस टीम ने लेखपाल पाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, विभाग में हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल के शिक्षक से सर्वे नायब तहसीलदार कार्यालय के सर्वे लेखपाल ने विरासतन और फसली दर्ज करने के एवज में ढाई हजार की रिश्वत मांगी। विजिलेंस की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। विसिलेंस कि छापेमारी में रिश्वत लेते लेखपाल पकड़े जाने से विभागीय कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को विजिलेंस के सीओ अरविंद डंगवाल के नेतृत्व में 10 विजिलेंस कर्मियों की टीम सर्वे नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता जयन्तनगर रूदपुर के न्यू ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के शिक्षक शंकर विश्वास पुत्र संजय विश्वास को सोडियम कार्बोनेट और फिनॉफ्फिलिन का पाउडर लगाकर 500 के पांच नोट दिए।
विज्ञापन
जैसे ही शंकर ने पाउडर लगे नोट लेखपाल को दिए टीम ने उसे धर दबोचा। सीओ अरविंद डंगवाल ने बताया कि 1 सप्ताह पहले शिक्षक ने फसली और विरासतन दर्ज करने के एवज में लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए आज आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ धार लिया। 7/13 (1) डी भृष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन