फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit registered on 100 students for Ruckus in hnb garhwal university

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि में छात्रों का जमकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ करने पर 100 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 28 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit registered on 100 students for Ruckus in hnb garhwal university
hnb

उत्तराखंड के गढ़वाल विवि में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। छात्रों और कर्मचारियों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ में विवि प्रशासन की ओर से 100 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएवी कॉलेज के यह छात्र अपनी मांगे मनवाने के लिए गढ़वाल विवि की कुलपति से वार्ता को पहुंचे थे। 

विज्ञापन


गढ़वाल विवि का प्रशासनिक भवन शुक्रवार को अखाड़े में बदल गया। डीएची के छात्र कुलपति से वार्ता करना चाहते थे, लेकिन वार्ता से पहले छात्र विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीधे प्रशासनिक भवन में घुस गए। प्रशासनिक भवन के गेट (ग्रिल) पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


तभी इन छात्रों की कर्मचारियों से बहस हो गई। बहस के दौरान छात्र उग्र हो गए और फिर प्रशासनिक भवन के अंदर घुसकर उन्होंने तोड़फोड़ के साथ ही कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद छात्र बाहर आकर गेट पर बैठ गए। घटना के दौरान प्रशासनिक भवन के सभी कर्मचारी कुलपति सचिवालय के भूतल के समीप एकत्र हो गए। यहां बिड़ला परिसर के छात्र नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कशीट में त्रुटियां, रिजल्ट की समस्या

इस बीच बिड़ला परिसर के छात्र व विवि के कर्मचारी डीएवी के छात्रों से भिड़ गए। दोनों गुटों में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। डीएवी के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिन दो वाहनों में डीएवी के छात्र विवि गए थे, उनमें भी तोड़फोड़ की गई।

विवि प्रशासन ने मामले में डीएवी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट और सचिव शूरवीर सिंह चौहान समेत 100 अज्ञात छात्रों के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विवि के कुलसचिव डा. एके झा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कर्मचारियों के साथ मारपीट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से तमाम कोर्स के रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। जो रिजल्ट जारी हुए हैं, उनकी मार्कशीट में बड़े पैमाने पर गलतियां सामने आ रही हैं। जब किसी ने नहीं सुनी तो डीएवी के छात्रसंघ पदाधिकारी गढ़वाल विवि ही पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed