{"_id":"595e7a154f1c1b1b078b474a","slug":"landlord-killed-a-boy-for-water-demand-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पानी मांगने पर मकान मालिक ने युवक को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत: पानी मांगने पर मकान मालिक ने युवक को दी दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट गांव निवासी पूर्व सैनिक के बेटे की हरियाणा के गुड़गांव में सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने मकान मालिक से पानी की डिमांड की। मकान मालिक की हैवानियत जानकर आपकी भी रुह कांप जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामला गुड़गांव के डीएलएफ फेस-3 के यू ब्लाक का है, जहां 28 में यहां बिन्दुखत्ता के चित्रकूट गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट का छोटा बेटा रमेश बिष्ट अपने दोस्तों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
वह प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत वहां होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। पता चला है कि पिछले 3 दिनों से उनके कमरे में पानी नहीं आ रहा था और बिजली की समस्या भी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिवार में मच गया कोहराम
इसी बात की शिकायत करने पर बुधवार रात साढे़ 11 बजे मकान मालिक सतबीर सिंह रमेश और उसके दोस्तों ने छात्रों की पहले जमकर पिटाई लगाई। बाद में रमेश को छत से नीचे फेंक दिया।
रमेश के दोस्तों ने उक्त घटना की सूचना उसके पिता रतन सिंह बिष्ट को फोन पर दी। वह सुबह ही यहां से दिल्ली को रवाना हो गए। रतन सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी करते हैं।
दो पुत्र तीन पुत्रियों में से रमेश चौथे नंबर का था। उसे उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने दिल्ली भेजा था। पड़ोसियों का कहना है कि होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने इस क्षेत्र से दर्जन भर से अधिक छात्र गुड़गांव गए हैं। उधर, पुलिस ने मालिक सहित अन्य कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।