{"_id":"593bbf5b4f1c1b8c6b9c8588","slug":"inspector-beat-a-pilgrim-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर ने बीच सड़क पर तीर्थयात्री पर की थप्पड़ों की बरसात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर ने बीच सड़क पर तीर्थयात्री पर की थप्पड़ों की बरसात
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 10 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला 9 मई शुक्रवार सुबह 10:25 बजे का है। निर्धन निकेतन आश्रम खड़खड़ी के सामने बीच सड़क पर एक दारोगा ने एक यात्री को गाड़ी से उतारकर उसके गाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार चला रहा यात्री भीमगोडा की ओर जा रहा था। जमा लगा होने से उसने कार रोक दी।
विज्ञापन
यात्री की कार के पीछे एक कार में पुलिस के दो दारोगा थे। वे भी भीमगोडा की ओर जा रहे थे। यात्री के साथ एक दुकानदार व कांग्रेस कार्यकर्ता तेज आवाज में बात कर रहे थे। तभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तरुण नैय्यर ओबीसी बैंक के बाहर स्कूटी खड़ी कर दौड़ कर मौके पर गए।
विज्ञापन
यात्री कार से बाहर निकला और बात करने लगा, इतने में ही यात्री की कार के पीछे चल रहे दोनों दारोगा भी गाड़ी से उतर गए और एक दारोगा ने आव देखा न ताव यात्री के गाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता को भी जोश आया और उसने में यात्री के गाल पर कई थप्पड़ रसीद कर दिए। नजाकत को भांपकर यात्री ने कार में बैठकर आगे बढ़ने में ही भलाई समझी। राहगीर ने दोनों कारों की मोबाइल से फोटो खींच कर वाकये को कैद कर लिया।