फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed wife after jarring.

बीबी की जली-कटी सुन हुआ आगबबूला, गला दबाकर मार डाला!

Wed, 09 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife after jarring.
आरोपी पति सोनू कुमार - फोटो : AmarUjala

पत्नी की हत्या को हादसा बताकर सजिश रचने वाले आईएमए के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनू कुमार ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल लिया है। उसका कहना है कि पत्नी के अपमान से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


हालांकि उसका पत्नी की हत्या का कोई इरादा नहीं था पर रोज-रोज की जली कटी बात पर अचानक गुस्सा आ गया और गला दबाकर मारने के बाद उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मिट्ठी बेरी में सोनू की पत्नी बीना की रविवार शाम निर्माणाधीन मकान से गिरकर मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम में खुल गया हत्या का राज

husband killed wife after jarring.
Murder

पति सोनू बार-बार प्रयास कर रहा था कि पोस्टमार्टम के बिना ही बीवी का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया तो पूरी साजिश से पर्दा उठ गया।

रिपोर्ट में आया कि बीना की मौत छत से गिरने से नहीं बल्कि उसे गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने सोमवार शाम को अंतिम संस्कार के बाद पति सोनू को हिरासत में ले लिया था।

पूछताछ में पहले तो आरोपी हत्या के आरोप से इनकार करता रहा, बाद में वह टूट गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि सोनू और उसकी पत्नी बीना में आए दिन खटपट होती रहती थी।

पत्नी की बात सुन हुआ आपे से बाहर

husband killed wife after jarring.
हत्या - फोटो : DEMO Pics

रविवार शाम जब पत्नी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो सोनू आपे से बाहर हो गया और उसने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। सोनू ने कहा कि बीवी के कत्ल की पहले से कोई योजना नहीं थी। 

किए पर है पछतावा 
आरोपी सोनू कुमार का कहना था कि गुनाह करने वाला पकड़ा ही जाता है। उसे भी उम्मीद नहीं थी कि उसकी साजिश ऐसे खुल जाएगी। हालांकि बीवी के कत्ल का अफसोस उसे भी है। शायद कुदरत को ऐसा ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed