फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband burn his wife in uttarakhand.

इन दरिंदे पतियों का सच जानकर कांप जाएगी रूह

Tue, 10 Feb 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
husband burn his wife in uttarakhand.

उत्तराखंड की इन दर्दनाक घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में एक दरिंदे ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने वाले नेपाल निवासी सुरेश उर्फ राजा ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी खुशी धामी (25) के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को जलता देख वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने महिला के शरीर से आग बुझाई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी बीच महिला का पति घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब 90 प्रतिशत झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को दोपहर 2 बजे गंभीर रूप से झुलसी खुशी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

झुलसी महिला ने दम तोड़ा

husband burn his wife in uttarakhand.

आरोपी नेपाल के किस इलाके का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। घटना के कारणों का भी पता नहीं चला है। दिल दहला देने वाली इस घटना से लोग स्तब्ध हैं।

पिथौरागढ़ की दूसरी झुलसी महिला ने हल्‍द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने पुलिस को मौत से पहले बयान दिया था कि पति ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया था।

पिथौरागढ़ सिंचाई कॉलोनी निवासी देवेंद्र कार्की की पत्नी रिंकी कार्की ससुराल में झुलस गई थी। उसे छह जनवरी को ससुरालियों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंचे महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की गई है।

बेटी ने भी पुलिस को बयान दिया कि उसके पति ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज कर उसे पिथौरागढ़ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया था। इधर करीब एक माह बाद इलाज के दौरान रिंकी की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीटने के बाद महिला को जलाने का प्रयास

husband burn his wife in uttarakhand.

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी के तेल से जलाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

ट्रांजिट कैंप थाना निवासी ज्योति की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी दो साल पहले छाबड़ा कॉलोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे।

इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद भी ससुराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। रविवार देर रात उसकी सास, ससुर और पति ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की।

विरोध करने पर उन्होंने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाने का भी प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह घर के बाहर आ गई। आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उसे घर के बाहर भी पीटा जिससे वह चोटिल हो गई। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed