फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband abscond after wife murder in bhagwanpur

शादी के छह महीने बाद ही पति बना हैवान, पत्नी को तड़पा-तड़पा कर उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Sep 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
husband abscond after wife murder in bhagwanpur
murder
कलियुगी पति ने शादी के छह महीने बाद ही पत्नी के साथ ऐसा हैवान‌ियत कर डाली ज‌िससे रिश्ते भी शर्मसार हो गए। पत‌ि ने अपनी पत्नी को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार द‌िया। 
विज्ञापन

पति ने पहले तो पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।  पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारे पति की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें सहारनपुर भेजी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने घटना की जानकारी ली है। सनसनीखेज हत्याकांड न सिर्फ आसपास के लोग वरन पुलिस भी हतप्रभ है। सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से सटे मलीपुर गांव निवासी विशाल अपनी पत्नी काजल के साथ भगवानपुर कस्बे में इमलीखेड़ा रोड पर रहता था। विशाल कस्बे में रेहड़ी लगाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने मंगलवार रात 11 बजे पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कमरे में बैठा रहा। उसकी इस घिनौनी करतूत की जानकारी तब हुई जब मकान मालकिन किसी काम से छत पर गई और उन्होंने  काजल को मृत पाया।

मकान मालकिन को धक्का देकर भाग निकला

husband abscond after wife murder in bhagwanpur

जैसे ही मकान मालकिन ने विशाल से पत्नी की संबंध में पूछा तो वह मकान मालकिन को धक्का देकर भाग निकला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस  को दी तो थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल का गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस की ओर से घटना की जानकारी बेड़पुर निवासी मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। फरार  पति की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें सहारनपुर भेजी  गई है। वहीं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटना की जानकारी ली है।

उन्होंने पति की जल्द गिरफ्तारी के आदेश पुलिस को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि किसी विवाहिता की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने की यह पहली घटना नही है। इससे पहले भगवानपुर क्षेत्र के ही ढीलमाजरा गांव में विवाहिता की उसके ही पति ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इस मामले में पति ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed