फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge number of alcohol bottle in sanitary warehouse

सेनेटरी के गोदाम में मिला शराब का बड़ा जखीरा, दो करोड़ से ज्यादा की कीमत

Thu, 02 Aug 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 02 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
huge number of alcohol bottle in sanitary warehouse
बरामद शराब का जखीरा - फोटो : amar ujala

पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंककर शराब माफिया ने गौजाजाली में सेनेटरी सामान के गोदाम को शराब का गोदाम बना दिया। शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा तो अंग्रेजी और देसी शराब की साढ़े पांच हजार बोतलें बरामद हुईं। पकड़ी गई शराब की कीमत दो करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


तस्कर तो हाथ नहीं लगे मगर गोदाम के चौकीदार को हिरासत में लिया गया है। चर्चा है कि शराब के इस जखीरे और सप्लाई से जुड़ा व्यक्ति प्रदेश के एक कद्दावर नेता का खासमखास है। प्रदेश में अवैध शराब की यह सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।
विज्ञापन


यहां से अलग-अलग इलाकों को सप्लाई होती थी शराब
जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बरेली रोड पर गौजाजाली स्थित सेनेटरी के सामान के गोदाम में शराब छिपाकर रखी है और यहां से अलग-अलग इलाकों को सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम ने गोदाम में छापा मारा तो अंदर शराब की हजारों पेटियां देखकर दंग रह गए।  गोदाम में मैकडावल की 2500 और देसी शराब (दबंग और गुलाब ब्रांड) की 3000 पेटियां रखी गई थीं। गोदाम में सेनेटरी का सामान, टंकी  टाइल्स आदि भी पड़ा मिला।

टीम ने मौके से चौकीदार जवाहर को हिरासत में ले लिया। निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि होलोग्राम देखने से पता चला है कि बरामद शराब एक साल पुरानी है। वर्तमान समय में ट्रैक एंड ट्रेस पद्धति से शराब एलाट की जाती है। गोदाम से ट्रकों से शराब आबकारी कार्यालय भेजी गई। आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी बरामदगी है। जल्द तस्करों को भी पकड़ लिया जाएगा।

गोदाम के अंदर से बनाया था रास्ता
तस्कर ने गोदाम के अंदर से माल पार करने के  लिए बड़ा होल बनाया था। इसी रास्ते से पेटियां दूसरे मकान से अंदर ही अंदर पार हो जाती थी। इस रास्ते से पेटी लेकर एक व्यक्ति आराम से निकल सकता था। उसे गोदाम का गेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

चौकीदार ने बताया खुद को बेकसूर 
मूल रूप से फतेहपुर (यूपी) के खागा गांव का रहने वाले चौकीदार जवाहर ने कहा कि वह 45 साल से यहां रह रहा है। वह सेनेटरी के व्यवसायी जय सिंह के फर्म के सामानों की रखवाली करता है। उसका शराब से कोई मतलब नहीं है। सेनेटरी का सामान यहां से शहर स्थित दुकान में जाता है। कुछ दिनों पहले तारा नामक मुंशी गोदाम में ड्यूटी करता था।


इस टीम ने मारा छापा
गोदाम में छापा मारने वाली टीम में निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवर्तन दल के सोनू सिंह, पूरन जोशी, उपनिरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, इंद्र सिंह राणा, पान सिंह जीना, पान सिंह तड़ागी, विजेंद्र जीना, संतोष लोहनी, रेनू सिंह, राकेश, महेंद्र लोहनी, डीके आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed