फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hostel warden molest kids.

वहशी वार्डनः दांत से काटे पार्क में घूम रहे छात्रों के गाल

Thu, 04 Dec 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 04 Dec 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
hostel warden molest kids.

नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित एक निजी विद्यालय के वार्डन की करतूतों ने विद्यालय प्रबंधन को शर्मसार किया है। वार्डन पर दो छात्रों के गाल काटने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-326, 294 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ज्योलीकोट के नैंसी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी टाउन डे पर बुधवार को नैनीताल घूमने आए थे। अपराह्न करीब 2 बजे विद्यार्थी पंत पार्क क्षेत्र में घूम रहे थे कि तभी दो छात्र चीखने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहे फड़ व्यवसायी मौके पर पहुंचे। दो बच्चों ने वार्डन पर दांत से गाल काटने का आरोप लगाया तो आसपास के अन्य लोग भड़क गए और वार्डन को सबक सिखाया, लेकिन लोगों की भीड़ देख वह भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन भी करेगा कार्रवाई

hostel warden molest kids.

कोतवाली पुलिस के मौके में पहुंचने के बाद स्कूल के शिक्षक और पीड़ित बच्चों को कोतवाली ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वार्डन विशाल कोहली पुत्र कमल नारायण को तल्लीताल डांठ से गिरफ्तार कर लिया।

विशाल, मकान नंबर- 96 गोविंदनगर (कानपुर) का निवासी है। खुद को वह सितारगंज के एक स्कूल से पढ़ा बता रहा था, हालांकि इस नाम का कोई स्कूल सितारगंज में नहीं मिला है।

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बच्चों की जांच कराई जा चुकी है। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोहली ने ढाई माह पहले ही ज्वाइन किया था। फिलहाल वार्डन को स्कूल से निकाल दिया गया है। हम अपनी ओर से पड़ताल तो करेंगे ही, साथ ही मल्लीताल थाने में उसकी रिपोर्ट भी लिखा दी गई है।
- प्रबंधन, नैंसी कान्वेंट

परिचित ने ‌किया महिला से दुराचार

hostel warden molest kids.

रुद्रपुर में महिला से उसके परिचित ने रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किया। मामले की जानकारी पीड़ित महिला ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी एक महिला का पति ड्राइवर है, जिसका सिडकुल में एक दुकानदार के साथ उसका उठना बैठना है। बीते 18 नवंबर को महिला का पति हरिद्वार में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। सूचना पर महिला घर से हरिद्वार जाने के लिए निकली।

इस बीच कुछ ही दूरी पर परिचित दुकानदार मिल गया और रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि परिचित ने रास्ते में एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाई ली और उल्टी की दवाई बताकर उसे खिला दी। दवाई खाने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई।

इस पर वह दुकानदार उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। करीब दो घंटे साथ रखने के बाद उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया। होश आने पर उसने मोबाइल पर घटना की जानकारी पति को दी और हरिद्वार पहुंच गई।

बुधवार सुबह हरिद्वार से लौटे पति-पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए उसकी दुकान पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed