गलत काम करते पकड़ा गया सीनीयर क्लर्क, ये हुआ अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में वाणिज्य कर विभाग का हेड क्लर्क गलत काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला घूसखोरी से जुड़ा है।
विजलेंस टीम ने वाणिज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ सहायक (हेड क्लर्क) को सात हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ने एक व्यापारी से प्रोविजन स्टोर की दुकान का टिन नंबर समाप्त करने की एवज में 15 हजार रिश्वत मांगी थी, जिस पर व्यापारी एडवांस रकम के तौर पर सात हजार देने उसके कार्यालय पहुंचा था।
मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में विजलेंस की टीम ने छापा मारकर वरिष्ठ सहायक को सात हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसपी विजलेंस सैंथिल अबुदई ने बताया कि लदाड़ी स्थित एक व्यापारी की प्रोविजन स्टोर की दुकान वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत है।
ऐसे आया पकड़ में
व्यापार ठीक नहीं चलने पर उसने मार्च 2017 में बंद कर दिया, जिसकी सूचना विभाग को देने के साथ ही अपना टिन नंबर बंद कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था। 26 जून को उसे विभाग से एक नोटिस मिला, जिसमें 2014-15 से संबंधित व्यापार का लेखा जोखा लेकर पांच जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया।
इस पर जब व्यापारी कार्यालय गया, तो हेड क्लर्क विकास पंवार ने उससे 15 हजार में मामला निपटाने की बात कही। मंगलवार को जैसे ही व्यापारी हेड क्लर्क को एडवांस रकम देने के लिए पहुंचा, तो विजलेंस टीम ने छापेमारी कर उसे रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के लदाड़ी स्थित घर पर भी छापेमारी की।