{"_id":"5a6f03764f1c1b81268b7043","slug":"hate-love-story-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठ से हुई प्यार की शुरुआत और पहुंचा खौफनाक अंजाम पर, पढ़िए यह हेट लव स्टोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठ से हुई प्यार की शुरुआत और पहुंचा खौफनाक अंजाम पर, पढ़िए यह हेट लव स्टोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
love couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठ से शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकता। पढ़िए यह हेट लव स्टोरी...
विज्ञापन
सहसपुर के एक युवक ने जम्मू-कश्मीर की एक युवती को नाम बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। अब युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने गला दबाकर युवती को जान से मारने की कोशिश भी की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात सहसपुर थाने पर दी तहरीर में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013-14 में वह दून स्थित एक शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सहसपुर निवासी वसीम पुत्र अल्लाह माह इकबाल से हुई।
विज्ञापन
शादी के बाद युवक बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव
love couple
आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम श्रीवंश बताया। दोनों में दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद साल 2015 में युवती को झांसा देकर युवक ने उससे शादी कर ली। परिजनों के विरोध के बावजूद युवती शादी कर युवक के साथ सहसपुर में ही रहने लगी।
युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, मना करने पर वह मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा। बीती 26 जनवरी को जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और दून अपनी कॉलेज की सहेली के पास पहुंची। फिर उसने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफतहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

खुद धर्म परिवर्तन का किया था वादा
love
थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवक दून स्थित वसंत विहार में सैलून चलाता है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार शादी से पहले ही युवती को युवक के दूसरे संप्रदाय से होने का पता चल गया था। इस पर दोनों में बात हुई और युवक ने शादी के बाद खुद धर्म परिवर्तन करने का वादा किया।
इस समझौते के बाद दोनों ने शादी कर ली। युवती के मुताबिक युवक ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बावजूद इसके वह उसके साथ रह रही थी। आरोप है कि अब उक्त युवक युवती पर ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल कर प्रताड़ित कर रहा है।