फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar police arrested four miscreants for mobile fraud

चाइनीज फोन को बना देते थे SAMSUNG, पकड़ा गया दिल्ली का शातिर गैंग

Tue, 25 Jul 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 25 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
haridwar police arrested four miscreants for mobile fraud
samsung phone

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए दिल्ली के ये बदमाश इतने शातिर हैं कि चाइनीज फोन को सैमसंग का फोन बना देते थे।

विज्ञापन


चाइनीज मोबाइल फोन को सैमसंग की शक्ल देकर औने पौने दाम में बेचने वाले दिल्ली के एक गैंग चार सदस्य सोमवार देर शाम खड़खड़ी चौकी पुलिस के हत्थे चढ गए। आरोपियों के कब्जे से 35 नकली मोबाइल फोन, 82 हजार की रकम बरामद हुई है। करीब आठ से दस मोबाइल फोन हरिद्वार में बेचने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


खड़खड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर की अगुवाई में पुलिस टीम ने रामगढ़ फाटक के पास सूचना पर छापा मारकर चार युवक पकड़ लिए। युवकों के कब्जे से 35 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी के जे 7 मॉडल के बरामद हुए। चौकी लाकर की गई पूछताछ में चंद मिनटों में युवकों ने पूरी बात उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया ऐसे करते थे ठगी

haridwar police arrested four miscreants for mobile fraud
Samsung Galaxy j7 prime

चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि युवकों ने अपने नाम डेविड पुत्र रमेश, विजेंद्र, धर्मेद्र पुत्र दशरथ एवं राहुल पुत्र गणेश निवासी गली नंबर एक प्रेमनगर पटेल नगर नई दिल्ली बताया। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों ने कबूला कि मोबाइल फोन उन्होंने पटेलनगर में मार्केट से खरीदे थे और ढाई हजार का एक मोबाइल फोन मिलता है जिसे ये आठ से दस हजार के बीच बेच देते है।

सैमसंग के इस मॉडल की कीमत बाजार में करीब चौदह हजार रूपए के आस पास है। बताया कि आरोपी बिल न होने की बात कहकर ही सस्ते में मोबाइल फोन देने की बात कहते थे। आमजन विश्वास कर मोबाइल फोन खरीद लेते थे। बताया कि आरोपियों के कब्जे से मिले 82 हजार रूपए भी मोबाइल फोन बेचकर एकत्र किए गए है। ये गंगा घाटों पर रह रहे थे। 

चाइनीज मोबाइल फोन को सैमसंग के मॉडल में तब्दील कर देने वाले दिमाग की दाद पुलिस वाले भी देते दिखाई दिए। मोबाइल फोन जब ऑन होता था तब उस पर सैमसंग जे 7 मॉडल लिखा हुआ आता है। ठीक वैसे ही जैसे असली मोबाइल फोन में होता है।

फोन की लुक भी पूरी हूबहू ही है। कोई भी देखकर कह नहीं सकता है कि मोबाइल फोन नकली है। चौकी प्रभारी ने बताया कि फोन का डिब्बा, चार्जर, इयर फोन सब सैमसंग के ही बनाए गए है। इस मोबाइल फोन में आईएमईआई नंबर भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed