फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guard sew his women tenant bloody dead body in room

पति के बाहर जाते ही कमरे में आया गार्ड, रजाई के नीचे से निकल रहा था खून, हटाकर देखा तो...

Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
guard sew his women tenant bloody dead body in room

किराए पर रही महिला के पति को घर से बाहर निकलता देख गार्ड कमरे में चला गया। वहां देखा तो रजाई के नीचे से खून निकल रहा था। उसने रजाई हटाई तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के किसी गार्ड के साथ अवैध संबंध होने के शक के चलते उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजकुमार पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम फीना, थाना शिवाला कलां, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पत्नी कुसुमलता (40) के साथ शंकरपुर-हुकमतपुर निवासी जयपाल सिंह के मकान में तीन माह से किराए पर रह रहा था। वह दिहाड़ी पर मजदूर है जबकि कुसुम लता पास ही स्थित एक लॉ कॉलेज में गार्ड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

guard sew his women tenant bloody dead body in room

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे गार्ड की नौकरी करने वाला मकान मालिक जयपाल ड्यूटी से घर लौटा तो उसने राजकुमार को कुल्हाड़ी के साथ कमरे से बाहर जाते हुए देखा। राजकुमार के कपड़े भी खून से सने थे।

जब उसने राजकुमार को रोकने के लिए आवाज दी तो वह भाग गया। शक होने पर जयपाल उसके कमरे में पहुंचा। वहां दीवारों पर खून के छींटे लगे थे। जब उसने फर्श पर फैली रजाई हटाई तो कुसुमलता मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। जयपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची एसपी देहात सरिता डोभाल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जयपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाम करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को पुलिस ने गांव के पास स्थित गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि  आरोपी राजकुमार मानसिक रूप से बीमार है। पड़ोस के लोगों ने पूछताछ में यह बात पुलिस को बताई है। लोगों के अनुसार उसका इलाज कस्बे में स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो गांव में दादा-दादी के साथ रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed