फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Groom Demand for car to bride house in dowry

शादी से पहले दुल्हे की ऐसी डिमांड सुनकर हैरान रह गए घरवाले, नहीं माने तो बारात लाने से किया मना

Tue, 13 Feb 2018 07:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Groom Demand for car to bride house in dowry

शादी से पहले यहां दूल्हा जरा सी बात पर नाराज हो गया। इसके बाद उसने ऐसी डिमांड कर डाली कि सब हैरान रह गए। इसके बाद उसने बारात लाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


शगुन की डलिया में मसूर की पोटली देख नेता जी भड़क गए। उन्होंने दहेज में गाड़ी की मांग करते हुए तय तिथि को बारात लाने से इनकार कर दिया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सीमेंट के कारोबारी ने अपनी पुत्री का रिश्ता कविनगर कालोनी निवासी युवा नेता के साथ तय किया था। कारोबारी के अनुसार युवा नेता मुरादाबाद के एक एक्पोर्टर की पुत्री के साथ भी रिश्ता तोड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगाई के समय युवती पक्ष ने जेवरात, कपड़े व नकदी समेत करीब छह लाख की रकम का सामान दिया था। 23 फरवरी को बारात आनी थी जिसके लिए रिजॉर्ट व स्विफ्ट कार बुक करा दी गई थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।

तीन दिन पहले युवती पक्ष की ओर से शगुन की डलिया भेजी गई थी। डलिया में रस्म के मुताबिक मसूर की दाल की पोटली व कपड़े, जेवर आदि भी भेजे गए थे। आरोप है कि उक्त डलिया में मसूर की पोटली देख उक्त युवा नेता भड़क उठे।

Groom Demand for car to bride house in dowry

उन्होंने युवती पक्ष को भरा बुला कहते हुए स्विफ्ट डिजायर कार की बजाय फार्च्यूनर कार की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर नेता जी ने तय तिथि पर बारात लाने से मना कर दिया। युवती पक्ष का आरोप है कि उक्त युवक का पूर्व में जिस एक्सपोर्टर के घर से रिश्ता टूटा था उसने अधिक दहेज देने का लालच दिया है।

अब युवक तय तिथि को मुरादाबाद के एक्सपोर्टर के यहां बारात ले जाने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी होने पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई, लेकिन नेता जी बारात लाने को राजी नहीं हुए।

सोमवार को दर्जनों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने पुलिस को युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष द्वारा बारात न लाने के संबंध में तहरीर मिली है। आरोपी पक्ष को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। आरोप सत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-चंचल शर्मा, कोतवाल, काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed