{"_id":"5def7dcaf18fbd743537e53d95d5aa60","slug":"girls-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी नहीं हुई तो युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से शादी नहीं हुई तो युवती ने की खुदकुशी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 02 Oct 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के सिडकुल में काम करने वाली एक किशोरी ने मंगलवार रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली थी और रावली महदूद में अपने परिजनों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाल महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11.30 बजे रावली महदूद कालोनी निवासी किशोरी ने कमरा बंद कर पंखे से फांसी लगाई।
विज्ञापन
शादी करना चाहती थी युवती
उसके माता, पिता भी सिडकुल में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। परिवार कुछ महीने पहले पृथ्वीगंज, थाना कांठ, जिला मुरादाबाद से हरिद्वार आया था। तीनों नौकरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहे थे।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी अपने गांव में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन, परिजन इसका विरोध कर रहे थे।
संभावना जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मसले की जांच कर रही है।