फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl molestation at college.

शर्मनाकः कॉलेज से घर पहुंचने तक लड़की से छेड़छाड़

Mon, 27 Apr 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 27 Apr 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
girl molestation at college.

उत्तराखंड के रुड़की में दो अलग-अलग मामलों में छात्रा समेत दो युवतियों से छेड़छाड़ के शर्मनाक मामले सामने आए।

विज्ञापन


पहली छेड़छाड़ की घटना कॉलेज परिसर में हुई। एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। वहीं दूसरे मामले में घर के बाहर खड़ी युवती से छेड़छाड़ के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मंगलौर कस्बा निवासी एक छात्रा रुड़की स्थित एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। सोमवार को वह टेंपो में सवार होकर परीक्षा देने आई थी। छात्रा का आरोप है कि परीक्षा देने के बाद वह जब वह कॉलेज से निकल रही थी तो परिसर में ही खड़े एक युवक और उसके साथी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा कॉलेज से निकलकर घर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गई। दोनों आरोपी युवकों ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा और उसके साथ ही टेंपो में सवार हो गए और छेड़छाड़ जारी रखी। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को गंगनहर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी थिथकी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

वहीं सोमवार सुबह ग्रीन पार्क कालोनी के पास घर के बाहर खड़ी युवती से भारतनगर के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की तहरीर गंगनहर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत में जा रही महिला से दुराचार का प्रयास

girl molestation at college.

रुड़की में ही खेत जा रही एक महिला से गांव के ही एक आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए उसे बाग में खींचकर दुराचार का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथपाई कर दी जिसमें महिला के कपड़े फट गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों को मौके पर आया देख आरोपी फरार हो गया।

घटनाक्रम के मुताबिक सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी एक महिला रविवार की शाम को अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक बाग के पास गांव का ही एक व्यक्ति उसे मिला। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
यहीं नहीं आरोपी उसे जबरन बाग में ले जाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने हाथापाई कर दी। जिसमें महिला के कपड़े फट गए।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों को मौके पर आया देख आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। सोमवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed