फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl killing after rape in dehradun uttarakhand

11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने जमीन में दफनाया शव

Sun, 29 Jul 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई Updated Sun, 29 Jul 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
girl killing after rape in dehradun uttarakhand
RAPE RAIPUR - फोटो : SELF

सहसपुर के सभावाला में 11 वर्षीय बालिका की दुराचार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में दफनाया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालिका शनिवार सुबह से गायब थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहसपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी देहात सरिता डोभाल और सीओ पंकज गैरोला ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जयप्रकाश नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बालिका के साथ दुराचार की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


सहसपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के अनुसार, मध्य प्रदेश से एक परिवार मजदूरी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज आया है। यहां इन दिनों एक भवन का निर्माण चल रहा है। शनिवार सुबह परिवार की 11 वर्षीय एक बालिका भवन के पास ही अपने दो छोटे भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद वह वहां से अचानक गायब हो गई। काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को 10-10 रुपये देकर सामान लाने भेजा दुकान

girl killing after rape in dehradun uttarakhand
Child Rape - फोटो : Demo Photo

इसी बीच आसपास के लोगों ने कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में बच्ची का शव पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि मैदान में खेलते वक्त कुछ लोग वहां आए और दोनों बच्चों को 10-10 रुपये देकर सामान लाने दुकान भेज दिया।

इसके बाद से उन्होंने बड़ी बहन को नहीं देखा। एसएसपी के अनुसार, दुराचार के बाद आरोपी ने बालिका की हत्या कर शव को कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में दफना दिया, लेकिन बारिश के कारण मिट्टी हटने से शव नजर आने लगा था। 

मामला गंभीर है। 11 वर्ष की बालिका से दुराचार हुआ है और फिर उसकी हत्या कर शव को दफनाया गया है। कुछ लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, इसके बाद आरोपी का नाम सामने आया। देर रात तक उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -निवेदिता कुकरेती, एसएसपी

दोषी पाए जाने पर होगी फांसी
मामले में आरोपी यदि दोषा पाया जाता है तो उसे फांसी की सजा हो सकती है। हाल ही में पॉक्सो एक्ट में किए गए बदलाओं के अनुसार, 12 वर्ष से कम की बालिकाओं के दुराचार के बाद हत्या में फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed