{"_id":"5ab8a6c44f1c1bec3f8b5047","slug":"girl-dead-body-found-in-worst-condition-at-mussoorie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 दिन बाद खाई से मिला लड़की का सड़ा-गला शव, अपराध की ये दास्तां पढ़ सोचने पर मजबूर होंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 दिन बाद खाई से मिला लड़की का सड़ा-गला शव, अपराध की ये दास्तां पढ़ सोचने पर मजबूर होंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद छह दिन से लापता युवती का शव रविवार को मसूरी में एलकेडी रोड के पास बासाघाट में खाई से बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव सड़ा-गला होने के कारण फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं, युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को विकासनगर में अमर सिंह यादव नामक युवक एक मोटल के कमरे में मृत मिला था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद उसके साथ मौजूद युवती की पुलिस तलाश कर रही थी। बीते सोमवार को दोनों के मसूरी में होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
मृतका का आधार कार्ड, हैंड बैग और कुछ चिकित्सीय परामर्श के कागजात मिले
aadhaar
पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जुटा लिया था। उसके बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।
रविवार को स्थानीय लोगों ने बासाघाट के पास तेज दुर्गंध की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में एक युवती का शव दिखा। शव के पास से एक बैग में युवती का आधार कार्ड, हैंड बैग और कुछ चिकित्सीय परामर्श के कागजात मिले।
जिनके आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त विकासनगर निवासी अपनी बेटी परवीन के रूप में की।

लड़की का चाचा घर से फरार
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के चाचा मोहम्मद अनीस ने बताया कि सोमवार को वह देहरादून स्थित अपनी मौसी के घर से सुबह करीब नौ बजे निकली, लेकिन घर नहीं लौटी।
शक के आधार पर अमर सिंह के परिजनों को फोन किया तो पता चला वह भी गायब हैं। उन्होंने अमर सिंह पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर एसएसपी के साथ एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल, प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला के साथ विकासनगर पुलिस मौजूद थी।
शव पूरी तरह गल चुका है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी