फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gave birth to girl after gang rape.

गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

Thu, 06 Nov 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 06 Nov 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
gave birth to girl after gang rape.

उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की शिकार किशोरी ने यहां एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस तीन आरोपियों को 15 सितंबर को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों और नवजात बच्ची का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून भिजवाया है।

शहर से सटे एक गांव में 15 सितंबर को 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया था। मामले का पता तब चला जब तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास ले गए। वहां किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़िता ने मां को अपने साथ गैंगरेप की बात बताई।

विज्ञापन

आरोपियों और बच्ची का लिया डीएनए टेस्ट

gave birth to girl after gang rape.

किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। पीड़िता की मां ने तीन युवकों चंदू, दिनेश और हरीश के खिलाफ सामूहिक दुराचार के आरोप में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो, दुराचार, अपहरण, एससी और एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों को जेल भेज दिया था।

तीनों आरोपी अभी जेल में हैं। मामले की छानबीन सीओ कोटद्वार अरुणा भारती कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार डीएनए टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची का डीएनए तीनों आरोपियों से मैच किया जाएगा। मेडिकल आफ‌िसर डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि बच्ची और तीनों आरोपी युवकों के डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड और बाल के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को देहरादून स्थित लैब में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed