फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with a minor girl in roorkee

युवक ने 14 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद फरार

Tue, 06 Jun 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 06 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a minor girl in roorkee

चचेरी बहन के साथ बाग में गई एक किशोरी को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। गैंगरेप के बाद दोनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर चंपत हो गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली रुड़की स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ शनिवार को बाग में गई थी। वहां दो युवकों ने जबरिया उन्हें पकड़ लिया। एक किशोरी तो किसी प्रकार भागकर गांव आ गई, लेकिन दूसरी उनकी गिरफ्त से बाहर नहीं निकल सकी।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने किशोरी को टीन शेड के कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके फरार हो गए। गांव भागकर आई चचेरी बहन ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां किशोरी बदहवास हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों भूरा और इमरान के खिलाफ धारा-376 और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed