फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape in uttarakhand with Minor Girl and give Threats to kill

उत्तराखंड: नाबालिग को अकेला देख गांव के तीन लड़कों ने की दरिंदगी, बदहवास हालत में मिली युवती

Mon, 17 Sep 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 17 Sep 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in uttarakhand with Minor Girl and give Threats to kill
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाबालिग छात्रा से तीन नाबालिगों की ओर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा किसी परिचित के घर से लौट रही थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से ग्रामीण भी सकते में हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की14 वर्षीय छात्रा बीते शनिवार की देर शाम गांव में ही किसी परिचित को सामान देकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे अकेला पाकर गांव के तीन नाबालिग छात्रों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि तीनों नाबालिग उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इधर, काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच, परिजनों को किशोरी बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 

टुकटुक चालक ने नाबालिग से किया कुकर्म

Gangrape in uttarakhand with Minor Girl and give Threats to kill

पीड़िता की ममेरी बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी 11वीं, दूसरा हाईस्कूल और तीसरा सातवीं का छात्र है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। 

टुकटुक चालक ने नाबालिग से किया कुकर्म

किच्छा नगर की एक पॉश कॉलोनी में घर के बाहर घूम रहे नाबालिग छात्र के साथ टुकटुक चालक ने कुकर्म किया। घटना 12 सितंबर की है। घटना का पता चलने पर शनिवार को पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 12 सितंबर को उसका पुत्र घर के बाहर खड़ा था। इस बीच वार्ड सात के कब्रिस्तान मोहल्ले में रहने वाला टुकटुक चालक सलीम उसके पुत्र को बहला सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। आरोप लगाया कि घटना के बाद बालक को चुप रहने के लिए धमकाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed