फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape from teenager in guest house

ट्यूशन जा रही 7वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया गेस्ट हाउस, फिर गैंगरेप के बाद छोड़ा बदहवास

Sun, 10 Dec 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार /बहादराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार /बहादराबाद Updated Sun, 10 Dec 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
Gangrape from teenager in guest house
rape

ट्यूशन पढ़ने जा रही सातवीं की छात्रा को बहला फुसलाकर पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी को आरोपी अचेतवस्था में ही गेस्ट हाउस में छोड़कर फरार हो गए। छात्रा की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


घटना के विरोध और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली रानीपुर में हंगामा काटा। अलग-अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने के चलते एसएसपी कृष्ण कुमार वीके खुद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त करने कोतवाली रानीपुर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


रानीपुर क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी सातवीं की छात्रा है। शुक्रवार को छात्रा रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए गांव सलेमपुर गई थी। इसी दौरान गांव का ही राजेश उर्फ सलमान अपने एक दोस्त के साथ किशोरी को बहला फुसलाकर पिरान कलियर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ छह युवकों ने बारी बारी किया रेप

Gangrape from teenager in guest house
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
गेस्ट हाउस में गांव सलेमपुर का ही साजिद अपने तीन साथियों के साथ पहले से ही मौजूद था। बताया जाता है कि गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ छह युवकों ने बारी बारी से रेप किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह होश आने पर किशोरी जैसे तैसे लिफ्ट मांगकर घर पहुंची।

गैंगरेप की सूचना मिलने पर भाजपा, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीडिता, उसके परिवार को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में पांच युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया।

इधर, हिंदू संगठनों के नेता कोतवाली में ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर डटे रहे। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 

किशोरी के चेहरे पर दिख रहे हैवानियत के निशान

Gangrape from teenager in guest house
रेप
किशोरी के साथ हुई दरिंदगी साफ दिख रही थी। किशोरी के चेहरे पर कई जगह गहरे जख्म बने हैं। किशोरी बेहद ही डरी सहमी हुई थी और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही।

गैंगरेप के बाद एक बात सामने आई है कि गैर धर्म की महिलाओं को रिझाने के लिए अपना नाम तक बदल लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के एक आरोपी ने भी अपना हिंदू नाम रखा हुआ है, जबकि उसका असली नाम सलमान है।

गैंगरेप के आरोपियों की पहचान अभी आधी अधूरी
 गैंगरेप के आरोपी सलमान और साजिद की गिरफ्तारी के बाद ही दूसरे आरोपियों के नाम पते सामने आ सकेंगे। रानीपुर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed