फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with minor girl in dehradun, three arrested.

उत्तराखंड में किशोरी से दरिंदगी, नाबालिग समेत तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Tue, 02 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई/देहरादून Updated Tue, 02 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl in dehradun, three arrested.
rape - फोटो : demo pic

देहरादून के ‌सहसपुर क्षेत्र में एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। क्षेत्र के दबंगों ने दोषियों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। पर जैसे ही आला अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो तीनों आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए। बुधवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। उधर पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया है। 

विज्ञापन


यूपी के लखीमपुर की पीड़िता सहसपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और वह एक दवा फैक्ट्री में काम करती थी। रविवार को फैक्ट्री से वापस आते समय बाइक सवार तीन युवक बहाने से उसे ट्यूबवेल पर ले गए, जहां उसका गैंगरेप किया।

विज्ञापन

रेप पीड़िता पर दो दिन तक बनाते रहे समझौते का दबाव

gang rape with minor girl in dehradun, three arrested.
rape

किशोरी को तीनों युवक बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के परिवार से विरोध जताया। आरोप है कि क्षेत्र के दबंगों ने आरोपियों को बचाने के लिए पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया और वे इसमें लगभग कामयाब हो गए थे।

इसी बीच किसी ने अधिकारियों को गैंगरेप की जानकारी दे दी। एसएसपी दफ्तर से फोन आने पर सहसपुर एसओ मुकेश त्यागी सक्रिय हुए और कुछ ही देर में उन्होंने मामले की पूरी तस्वीर साफ कर दी।

हर कोई था चुप, पीड़िता ने खुद सामने आ बयां की दास्तां

gang rape with minor girl in dehradun, three arrested.
बलात्कार - फोटो : concept photo

पहले तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था, लेकिन पीड़िता ने अपना दर्द खुद ही बयां कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर में तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बोले एसएसपी
गैंग रेप इस सनसनीखेज वारदात को दबाने की हर संभव कोशिश की गई। यह सूचना भी दूसरी माध्यम से आई थी। पुलिस को सच्चाई तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। पीडिता के बयान से पूरा घटनाक्रम सामने आ गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed