{"_id":"6e7a2c31d246e409bcbf96b49ca092aa","slug":"gang-rape-with-girl-in-khatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवाकर छात्रा से किया गैंगरेप, फिर जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवाकर छात्रा से किया गैंगरेप, फिर जंगल में फेंका
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 28 Jul 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले उधमसिंह नगर के दूरस्थ गांव की एक नाबालिग छात्रा को नगर क्षेत्र से अगवाकर दरिंदों ने उसके साथ गैंग रेप किया और उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
सोमवार को लड़की ने परिजनों को फोन कर उसके जंगल में होने की सूचना दी तो परिजन उसे घर लेकर आए। यहां लड़की ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। नाबालिग छात्रा की बहन ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि तीन दिन पहले गांव का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर नगर क्षेत्र से उसे अगवाकर नेपाल ले गया। वहां कुछ खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वे लोग उसे किसी जंगल में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
सोमवार को लड़की ने परिजनों को फोन कर उसके जंगल में होने की सूचना दी। परिजन उसे घर लाए तो छात्रा ने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला समाख्या कार्यकत्रियों ने पुलिस चौकी में जाकर हंगामा काटा। उन्होंने पुलिस पर गैंगरेप जैसे गंभीर मामले में समझौता करवाने के प्रयास का आरोप लगाया।