फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in laksar lover raped girl with friends

हरिद्वार: खेत में रोपाई लगाने गई थी युवती, प्रेमी ने बुलाया और दोस्तों संग कर दी हैवानियत

Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
gang rape in laksar lover raped girl with friends
gang rape - फोटो : demo pic

खेत में धान की रोपाई करने गई एक युवती के साथ प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला।

विज्ञापन


वारदात के बाद सभी आरोपी युवती को खेत में ही बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने प्रेमी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

लक्सर कोतवाली के रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निरंजनपुर निवासी अनिल का एक युवती से प्रेमी प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती गांव के एक किसान के खेत पर परिजनों के साथ रोपाई करने गई थी। इसी बीच अनिल भी वहां पहुंच गया और उसने युवती को गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुला लिया।

विज्ञापन

अनिल और चारों दोस्तों ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया

gang rape in laksar lover raped girl with friends

खेत में घात लगाए बैठे अनिल के चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि अनिल और चारों दोस्तों ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर पांचों आरोपी उसे गन्ने के खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।

युवती के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की तो युवती गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन में परिजन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।

लक्सर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर अनिल व उसके चार दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी घर से फरार हो गए। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed