{"_id":"f8152cd814c46ba3af03009814fea21f","slug":"friendship-on-facebook-again-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती फिर लूटपाट, पुलिस के हाथ लगे सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती फिर लूटपाट, पुलिस के हाथ लगे सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला विकासनगर
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर, हरिद्वार के युवक से पहले फेसबुक पर दोस्ती और फिर लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने लूट गिरोह में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लूट गिरोह हरियाणा का है। गिरोह फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती के बहाने युवकों को फंसाता है, फिर उन्हें किसी जगह बुलाकर लूट लेता है। पीड़ित को दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। बताया गया है कि यह गिरोह अब तक कई लोगों को लूट चुका है, लेकिन समाज में बदनामी के डर से किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
बीती पंद्रह फरवरी को इस गिरोह ने विशाल शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी शिव विहार आर्य नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार से दो युवती और चार अन्य लोगों ने झांसे में लेकर 10 हजार की नगदी, सोने की चेन, कड़ा और कार लूट ली थी। युवक ने कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरोह की खोजबीन शुरू की। गिरोह को पकड़ने को कई टीम लगाई गई। सूत्रों की माने तो पुलिस गिरोह तक पहुंच चुकी है। गिरोह के कुछ सदस्य पुलिस के हत्थे भी चढ़े हैं। कोतवाल संदीप नेगी का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द लूटपाट का खुलासा कर दिया जाएगा।