फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with a man for employment

नौकरी के नाम पर दिया ऐसा धोखा, अब पछता रहा

Mon, 10 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 10 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
fraud with a man for employment
fraud for employment

युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर नब्बे हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी कोशी कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना कर बताया कि शेर सिंह ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख दस हजार रुपए की मांग की। कोशी कुमार का आरोप है कि शेर सिंह ने उसकी मुलाकात मित्रे सिंह निवासी खेड़ी कला तथा राजेन्द्र निवासी पानीपत व सुभाष निवासी करनाल हरियाणा से कराई।
विज्ञापन


तथा उक्त चारों लोगों ने उसके बेटे की बहुत जल्दी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।  उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, लेकिन बाद में शेर सिंह ने उसे कुछ पैसे एडवांस देने की बात कही। जिस पर उसने 33 हजार रुपये की धनराशि शेर सिंह को नगद दे दी। बाकी के सत्तावन हजार रुपये उसके बैंक खाते में डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशी कुमार का आरोप है कि पैसे लेने के बाद उक्त चारों लोगों ने उसे इधर-उधर की बातें बताना शुरू कर दिया। ना ही उसके बेटे की नौकरी लगवाई तथा पैसे देने से भी साफ  इंकार कर दिया।


कोशी कुमार ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed