{"_id":"592121e94f1c1baa68f22af6","slug":"fraud-shopping-from-an-officer-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर के खाते से फ्रॉड ने की एक लाख 35 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसर के खाते से फ्रॉड ने की एक लाख 35 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
मैक्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी के खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई है। यह शॉपिंग विदेशी मुद्रा में की गई है। साइबर थाने ने जीरो अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना डालनवाला कोतवाली को स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन
राजपुर के चंद्रलोक निवासी मैक्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी जगदीप सिंह नामधारी की तरफ से यह अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बताया कि 10 मई को उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से बिना उनकी सहमति के अलग-अलग किश्तों में विदेशी मुद्रा में एक लाख 35 हजार की शॉपिंग की गई।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर विवेचना स्थानांतरित कर दी है। हालांकि घटनास्थल तो राजपुर थाना क्षेत्र का है, लेकिन आईटी एक्ट की धारा होने के कारण विवेचना इंस्पेक्टर ही कर सकता है। नामधारी पहले एक्सिस बैंक में नौकरी कर चुके हैं।
विज्ञापन