फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in marriage.

बारात पहुंची तो दुल्हन के घर पर मिला ताला, उड़े होश

Mon, 23 Mar 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर Updated Mon, 23 Mar 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
fraud in marriage.

बैंड बाजों की धुन और गीतों के बोल पर थिरकते सजे-धजे बारातियों ने जब दुल्हन के घर पर ताला देखकर उनका होश उड़ गए। साथ ही उन्हें जब ठगी का अहसास हुआ तो बुझे मन से बाराती थाने पहुंचे और तहरीर देकर आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस दुल्हन पक्ष की तलाश कर रही है। दूल्हे के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले एक महिला और एक युवक ने बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए उनका परिचय कस्बे के पास ही स्थित एक गांव में किराए पर रहने वाले परिवार से कराया था।
विज्ञापन


दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय हो गया। इसके बाद एक होटल में युवती को दिखाया गया।

युवती के परिजनों ने लिए थे 50 हजार

fraud in marriage.

युवती के परिजनों ने गरीबी का हवाला देते हुए उनसे 50 हजार रुपए लिए थे। इसके अलावा फर्नीचर का सामान भी उनसे यह कहते हुए खरीदवाया था कि फिलहाल आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। तय कार्यक्रम के अनुसार वह बारात लेकर पहुंचे थे, लेकिन घर पर ताला लटका हुआ मिला।

आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि यहां पर वह लोग किराये का मकान लेकर रह रहे थे। शनिवार को ही वह ताला लगाकर घर से कहीं चले गए हैं। यह सुनकर बारातियों के होश उड़ गए।

पूरी बारात थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बिचौलिया महिला से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed