{"_id":"57ad4b324f1c1b2c45ee5672","slug":"fraud-ias-officer-ruby-not-present-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश नहीं हुई रूबी, समन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में पेश नहीं हुई रूबी, समन जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में फर्जी तरीके से आईएएस बनकर छह माह तक रहने की आरोपी रूबी चौधरी अदालत में पेश नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत ने उसके खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
रूबी चौधरी एलबीएसएनएए अकादमी मसूरी में फर्जी तरीके से रहने और षडयंत्र सहित कई धाराओं में आरोपी रूबी चौधरी के खिलाफ पुलिस ने मार्च 2015 में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत में चल रही है, लेकिन सुनवाई के दौरान आरोपी रूबी कोर्ट में पेश नहीं हुई।
विज्ञापन
बता दें कि इस प्रकरण से मसूरी आईएएस अकादमी में खासा हड़कंप मचा था। सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजामों के बावजूद किसी के फर्जी तरीके से अकादमी में रहने पर सवाल उठे थे। रूबी ने मीडिया के सामने डिप्टी डायरेक्टर सौरभ जैन पर कई आरोप लगा सनसनी फैला दी थी। यही नहीं प्रकरण में राष्ट्रपति के साथ फोटो को लेकर भी खूब बवाल हुआ था।
विज्ञापन