{"_id":"5878df474f1c1b7940ba9413","slug":"fraud-arrested-by-sog-and-cantt-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे नौकरी झांसा देकर हजारों ठगने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बैठे नौकरी झांसा देकर हजारों ठगने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Jan 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और कैंट पुलिस ने घर बैठे 20 से 25 हजार की नौकरी देने का झांसा देकर सवा तीन लाख रुपये ठगने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। काल डिटेल के माध्यम से यह साफ हो गया था कि यह गिरोह आगरा में सक्रिय है। पुलिस ने इसी आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र के शेर बाघ निवासी नीलम बोठियाल ने 23 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि अखबार में छपे एक विज्ञापन में घर बैठे नौकरी पाकर 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने की बात कही गई थी। उस पर दिए नंबर पर संपर्क किया तो हजारों रुपये की कमाई का सब्जबाग दिखाया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बहानों से कई बैंक खातों में करीब तीन लाख 15 हजार 700 रुपये स्थानांतरित करा लिए। बाद में आरोपियों ने काल रिसीव करनी बंद कर दी। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि विवेचना में फोन नंबरों की जांच करने पर यह साफ हो गया था कि यह गिरोह यूपी के आगरा में सक्रिय है।
विज्ञापन
इसी आधार पर एसओजी और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आगरा भेजा गया। टीम ने विनोद वर्मा और रामदास निवासी सुराज मलकापुर थाना शमशाबाद आगरा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से फर्जी एटीएम कार्ड और कई बैंक खातों की पास बुक बरामद हुई है।
इस गिरोह में शामिल रामदास उर्फ पप्पू और सीताराम अभी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी अशोक राठौड, इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट और एसएसआई यादवेंद्र बाजवा को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।