फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four youth kidnapped a girl in kashipur

पहले डरा धमका कर खींची अश्लील फोटो और फिर हथियार लेकर युवती के घर पहुंच गए दबंग

Thu, 29 Mar 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
four youth kidnapped a girl in kashipur
घर पहुंचने पर युवती ने आपबीती सुनाई

काशीपुर में हथियारों से लेस दंबग एक घर में घुस गए। दबंगों ने घर में घुसकर युवती का अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन


उस वक्त घर में युवती और बीमार दादी के अलावा और कोई नहीं था। परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 

युवती के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसकी बेटी को डरा-धमका कर उसका अश्लील फोटो खींच लिया।

गलत काम के लिए दवाब बनाने लगे

four youth kidnapped a girl in kashipur
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी
बाद में चारों अश्लील फोटो दिखाकर बेटी के साथ गलत काम के लिए दवाब बनाने लगे। मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

बेटी ने अपनी मां को सारी बात बता दी, लेकिन मां ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 25 मार्च की सुबह करीब चार बजे युवती के पिता और मां बाल सुंदरी देवी का डोला देखने गए थे। घर में युवती और बीमार दादी थे।

इसी बीच चार युवक हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए और बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने व अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed