फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five youths arrested with Smack from Cobra gang in dehradun

स्कूली छात्रों को इस तरह से नशे का आदि बना रहा था कोबरा गैंग, पकड़े जाने पर खोले कई राज

Thu, 05 Oct 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Five youths arrested with Smack from Cobra gang in dehradun

एसओजी और पुलिस टीम ने नशा बाजार में लंबे समय से चल रहे कोबरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच युवकों को दबोच  है। इनके पास से 50 हजार की नकदी के अलावा 85 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। वहीं, गैंग के तीन संचालक पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। पूछताछ में पता चला कि यह गैंग वीडियो काल और व्हाट्स एप से ही माल की बुकिंग करता था।

विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एएसपी लोकेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से इस संगठित गैंग की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पूर्व में स्मैक बेचने के आरोप में पकडे़ गए लोगों से पूछताछ में कई नाम सामने आए थे। एसओजी और पुलिस टीम तब से उनकी घेराबंदी में लगी थी।
विज्ञापन


कारगी चौक के पास स्मैक की डिलीवरी देकर लौट रहे दो स्कूटी पर सवार पांच युवकों फैजल, कैलाश भंडारी, संदीप शर्मा, राहुल और दीपक चौधरी को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से 50 हजार की नकदी के अलावा 85 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रोनिक तराजू आदि माल बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह लोग बरेली, सहारनपुर और बिजनौर आदि स्थानों से कम दामों में लाकर शिक्षण संस्थानों के छात्रों को स्मैक बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि नशा बाजार में इनकी पहचान कोबरा गैंग के रूप में होती थी, जो लोग पकड़े गए, उनसे पूछताछ में कोबरा गैंग का नाम सामने आया था। गैंग के तीन संचालक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि कोबरा गैंग वीडियो काल और व्हाट्स एप के जरिये पहले माल की बुकिंग करता था। उसके बाद गैंग के सदस्य खुद उन्हें माल पहुंचाते थे।

स्मैक की बदले गिरवी रखते थे मोबाइल

 Five youths arrested with Smack from Cobra gang in dehradun

पार्सल से तो नहीं होती स्मैक की डिलीवरी
पुलिस को कोबरा गैंग के ठिकाने से कई पार्सल भी मिले हैं। एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट के मुताबिक तलाशी में कई पार्सल मिलने के कारण उनमें स्मैक की डिलीवरी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। संचालकों के हाथ आने के बाद पूरी कहानी साफ हो जाएगी।

स्मैक की बदले गिरवी रखते थे मोबाइल
कोबरा गैंग नशे की लत का शिकार युवकों से दोनों हाथ से रकम बटोर रहे थे। कैश न मिलने की स्थिति में यह लोग छात्राें के कीमती मोबाइल फोन गिरवी रख लेते थे। भुगतान मिलने पर मोबाइल लौटा देते थे। कोबरा गैंग के पास से 25 मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जो गिरवी रखे गए थे।

ये आरोपी आए गिरफ्त में

 Five youths arrested with Smack from Cobra gang in dehradun

फैजल निवासी आराघर डालनवाला, उम्र 25 वर्ष, पढ़ाई स्नातक
कैलाश भंडारी निवासी बालावाला, उम्र 27 वर्ष, पढ़ाई इंटर
संदीप शर्मा निवासी शांति विहार, अधोईवाला, उम्र 27 वर्ष, पढ़ाई हाईस्कूल
राहुल निवासी अंबेडकर कालोनी डीएल रोड, उम्र 23 वर्ष, पढ़ाई हाईस्कूल
दीपक चौधरी निवासी तुनवाला, उम्र 25 वर्ष, पढ़ाई नौवीं पास

पुलिस टीम को पुरस्कार
एसएसपी ने एएसपी लोकेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर रितेश शाह, एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, विपिन बहुगुणा, बाजार चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट, एसओजी के कांस्टेबल आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव, अरुण, ललित मोहन, आशीष नैनवाल, देवेंद्र कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed