फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing on politician brother in haldwani.

सपा नेता के भाई पर दौड़ाकर बरसाई गोलियां

Fri, 07 Aug 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 07 Aug 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
firing on politician brother in haldwani.

हल्द्वानी में लाइन नंबर आठ में सपा नेता के भाई पर शूटर ने दौड़ाकर गोलियां बरसाईं। गोली पैर में लगने के बावजूद सपा नेता का भाई बाइक से भाग निकला।

विज्ञापन


गुरुवार रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के सामने खड़ी कार और बाइक तोड़ डाली। इसके अलावा उन्होंने दो घरों और दो दुकानों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। दो दिन पहले बच्चों में विवाद होने पर आरोपी ने सपा नेता को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बनभूलपुरा पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पर पहले भी एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी के साथी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन नंबर आठ निवासी सपा नेता का भाई जनरेटर मैकेनिक मोहम्मद उस्मान (35) गुरुवार की रात अपने पिता मुईद को लेने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसके कैं सर पीड़ित पिता दिल्ली से इलाज कराकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से लौट रहे थे।

मैकेनिक उस्मान बाइक से लाइन नंबर आठ चौराहे पर पहुंचा था कि पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। भय के चलते उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी, लेकिन गोलियां उसके बाएं पैर पर लग गईं। कुछ दूर जाने पर उस्मान गिर पड़ा और घटना से अपने भाई सपा के नगर अध्यक्ष इस्लाम को अवगत कराया।

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के गली नंबर एक स्थित घर धावा बोल दिया लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के सामने खड़ी कार और बाइक को तोड़ दिया।  इसके अलावा दो दुकानों सहित लाइन नंबर 12 निवासी फैसल, चोरगलिया रोड निवासी राज, लाइन नंबर 11 निवासी सलीम के घर पर तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आरएस मेहता, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को तितर-बितर किया। घायल उस्मान को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस्मान के छोटे भाई एहसान ने बताया कि दो दिन पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ तो आरोपी मल्लू ने बच्चों को पीट दिया था।


इसका विरोध करने पर आरोपी ने सपा नेता को दो दिन के अंदर चौराहे पर गोली मारने की धमकी दी थी। सपा नेता के नहीं मिलने पर उसने भाई पर गोली चला दी। धमकी के बाबत बनभूलपुरा पुलिस को अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गोलीकांड के विरोध में आजाद नगर में बड़ी संख्या में लोग निकल आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुला ली गई। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए देर रात पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed