फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing in sanghipur village in haridwar, two man injured.

हरिद्वार: दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग से दहला संघीपुर

Tue, 29 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Tue, 29 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Firing in sanghipur village in haridwar, two man injured.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित संघीपुर गांव में दो पक्षों में मामूली झगड़े के बाद जमकर फायरिंग हुई। घरों की छतों पर चढ़कर की जा रही फायरिंग में दो युवकों को गोलियां लग गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


एक घायल की हालत बिगड़ने पर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। जबकि आरोपी बताए जा रहे दूसरे युवक का पुलिस की निगरानी में रुड़की में इलाज चल रहा है। खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


लक्सर के संघीपुर गांव में मुंतियाज की बैठक पर गांव के ही फैयाज, शौकीन, सनव्वर, खुर्शीद, छोटा, हुसैन, तुफैल आदि युवक गपशप कर रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बैठक मालिक मुंतियाज ने दोनों पक्षों को वहां झगड़ा न करने की हिदायत देते हुए बैठक से बाहर जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में दो युवक घायल, एक ही हालत गंभीर

Firing in sanghipur village in haridwar, two man injured.

इसके बाद युवकों और बैठक मालिक के बीच शुरू हुआ झगड़ा चंद मिनट में ही खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों की छतों पर जाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में नफीस और खुर्शीद घायल हो गए।

पुलिस के पहुंचने पर नफीस के परिजनों ने बताया कि नफीस का लड़ाई से कोई लेना देना नहीं था। वह अपनी छत से दोनों पक्षों को समझा बुझा रहा था। आरोप लगाया कि खुर्शीद ने नफीस को गोली मारने के बाद ही खुद को गोली मारी है।

सिर में गोली लगने से गंभीर घायल नफीस को जौलीग्रांट भिजवाते हुए पुलिस ने खुर्शीद का अपनी निगरानी में इलाज शुरू करा दिया। सूचना पर कोतवाल जयदेव आर्य के बाद सीओ लक्सर प्रकाश देवली समेत एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। घायल नफीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है।

चुनावी रंजिश मान रही पुलिस

Firing in sanghipur village in haridwar, two man injured.

मामूली बात पर फायरिंग के पीछे पुलिस पंचायत चुनाव की रंजिश से जोड़कर देख रही है। जल्द ही पंचायत चुनाव होने हैं। दोनों पक्ष अलग-अलग राजनीति गुटों से बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि फायरिंग के पीछे चुनाव की रंजिश हो सकती है। पिछले पंचायत चुनाव के दौरान भी गांव में फायरिंग हुई थी। जिसमें एक युवक को गोली लगी थी।

धांय धांय से गूंजा संघीपुर
संघीपुर गांव कुछ युवकों की छींटाकशी और चुहलबाजी के बाद हुई मामूली कहासुनी के चंद मिनट बाद ही गोलियों की धांय-धांय की आवाज से गूंज उठा। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चली हैं।

रद्द होंगे हथियारों के लाइसेंस
दोनों पक्षों द्वारा लाइसेंसी हथियारों से एक-दूसरे पर फायरिंग के साथ अवैध असलहों से भी गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। एसपी देहात ने दोनों पक्षों के लाइसेंसी असलहे जब्त करने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।

बोले एसपी
गोली चलने के मामले में गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। असलहे जब्त कर लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति समेत रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की भी पड़ताल की जाएगी।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed