फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in rajaji park.

राजाजी पार्क में तस्करों ने की फायरिंग, आरक्षी घायल

Sat, 08 Nov 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
firing in rajaji park.

राजाजी नेशनल पार्क में लकड़ी काटकर ले जा रहे वन तस्करों ने वन आरक्षियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाब में आरक्षी मात्र दो फायर कर पाए, इसके बाद उनकी राइफलें जाम हो गई।

विज्ञापन


वन तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में एक वन आरक्षी घायल हो गया। साथियों की मदद से वन आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आरक्षी की तहरीर पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर के नाम, पता सहित छह अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


राजाजी पार्क के बेरीबाड़ा के रेंजर अनुराग शर्मा ने बताया कि टीरा बीट में शुक्रवार रात करीब दो बजे कुछ आहट सुनाई दी। जिस पर टीरा बीट के वन आरक्षी जयपाल सिंह, बंदर दारोगा समुंद्र, सहायक कर्मी कुलदीप और विनोद पहुंचे, तो उन्हें कुछ वन तस्कर साइकिलों पर लकड़ी ले जाते दिखे। पार्क कर्मियों ने वन तस्करों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने वन कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग होते देख जवाबी कार्रवाई में वन कर्मियों ने भी 12 बोर और 315 बोर की राइफल से फायर झोंके, लेकिन दो गोली चलने के बाद तीसरी बार में रायफल धोखा दे गई।

फा‌यरिंग में एक आरक्षी हुआ घायल

firing in rajaji park.

तस्करों की ओर से किए गए फायर में वन आरक्षी जयपाल सिंह के कंधे में छर्रा लगा गया। साथी के घायल होती ही अन्य कर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस बल के साथ दारोगा पहुंचे, तस्कर भाग चुके थे। घायल जयपाल सिंह को तड़के चार बजे जिला अस्पताल में वन दरोगा गणेश बहुगुणा ने भर्ती कराया।

पार्क कर्मियों ने सात तस्करों में से एक की पहचान इलियास डंगी निवासी हजाराग्रंट के रूप में की गई। जयपाल सिंह निवासी चकराता देहरादून की ओर से इलियास डंगी और अन्य छह तस्करों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि सहित कई संगिन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इलियास डंगी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में हजारा ग्रंट सहित कई अन्य जगहों पर दबिश दी गई है, लेकिन अभी तक कोई हत्थे नहीं चढ़ा है।

पार्क कर्मियों की राइफल हुई जाम

firing in rajaji park.

राजाजी नेशनल पार्क की सुरक्षा जंग लग चुके हथियारों से की जा रही है। इसकी पोल उस समय खुली जब तस्करों के आत्मघाती हमले का जवाब दिया तो आरक्षी की राइफल से गोली ही नहीं चल सकी।

रेंजर अनुराग शर्मा का कहना है कि राइफल में गोली फंस गई थी जिस कारण गोली नहीं चल सकी। वहीं वन में लकड़ी काटने पहुंचे तस्करों के पास हथियारों से दनादन गोली दागी जाती रही।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी
घायल वन आरक्षी की हालत देखने को राजाजी पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल आरक्षी से मामले की जानकारी की। कोमल सिंह का कहना है कि घायल की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed