{"_id":"5731f18f4f1c1b0871919903","slug":"firing-in-marriage-bullet-shot-to-groom-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में कर रहे थे फायरिंग, दूल्हे के मामा को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में कर रहे थे फायरिंग, दूल्हे के मामा को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 10 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर के जानकीपुरम (सीतापुर) में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली दूल्हे के मामा को लग गई। दून अस्पताल में भर्ती मामा की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हल्का दारोगा की ओर से लक्सर के युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुरादाबाद के गांव सलेमपुर गढ़ी थाना काठ का रहने वाला हिमांशु पुत्र सुरेंद्र यहां गांव इब्राहिमपुर में एक कंपनी में काम करता है। इब्राहिमपुर गांव में ही किराये के मकान में पर रहता है। हिमांशु की शादी मुरादाबाद के ही ठाकुरद्वारा के रहने वाले शिवकुमार की बेटी दुर्गा से होना तय हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार को शादी की तिथि नियत होने पर वर-वधू पक्ष यहां पहुंच गए थे। दुल्हन पक्ष ने जानकीपुरम में अपने एक रिश्तेदार के घर पास विवाह मंडप सजाया था।
पेट में जा लगी गोली
बताया जा रहा है कि सोमवार रात शादी समारोह के दौरान लक्सर का रहने वाला युवक वीरेंद्र फायरिंग कर रहा था। दूल्हे के मामा वीरेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी गांव हाफिजाबाद थाना शेरकोट जिला बिजनौर ने उसे फायरिंग करने से रोका। लेकिन युवक फिर भी नहीं माना और जब उसने फायरिंग की तो गोली सीधे वीरेंद्र के पेट में जा लगी।
विज्ञापन
गोली लगने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। वीरेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दून अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को दोपहर बाद हल्का दारोगा गजेंद्र यादव की ओर से इस संबंध में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसआई कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
काश इसी तरह ड्यूटी करे पुलिस
अमूमन हर मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार करती है और कई मामले तहरीर न मिलने पर ठंडे बस्ते में चले जाते है। लेकिन इस बार पुलिस ने खुद ही आगे बढ़ाकर कार्रवाई की है। जब कोई भी मुकदमा कायम कराने के लिए सामने नहीं आया तब पुलिस ही मुकदमे की वादी बन गई।