{"_id":"c25b5a582e16d5b18029544b4289a618","slug":"finally-caught-the-bloody-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार पकड़ में आ गया खूनी आशिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार पकड़ में आ गया खूनी आशिक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत रविवार देहरादून के नई बस्ती निवासी उमेश के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन सुद्घोवाला में मिली थी। बुधवार को पुलिस ने उसे एक झोपड़ी के बाहर से दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारे को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में प्रेमिका पहले ही जेल जा चुकी है। गौरतलब है कि गत रविवार रात को अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला बाला देवी निवासी नई बस्ती चंदर रोड ने प्रेमी राजेश निवासी तेलपुरा, विकासनगर संग मिलकर अपने पति उमेश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार सुबह घर से ही पत्नी बाला देवी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसका प्रेमी राजेश फरार हो गया। राजेश की तलाश में पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी सर्विलांस में लगाया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उसने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो उसकी लोकेशन सुद्घोवाला में मिली। पुलिस ने वहां उसे एक झोपड़ी से निकलते हुए दबोच लिया। इंस्पेक्टर डालनवाला चंदन सिंह बिष्ट ने बताया राजेश के खिलाफ गुंडा एक्ट समेत कई अपराधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज हो रखे हैं।