फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped his daughter at haridwar.

हरिद्वार: बेटियों पर बाप की नजरें हुई खराब, करता रहा रेप

Sun, 01 Nov 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 01 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter at haridwar.

हरिद्वार में अपनी ही बेटी पर एक हैवान पिता की नजरें खराब हो गई। वह दो महीने से अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत से खेलता रहा।

विज्ञापन


सौतेली मां की शिकायत पर पुलिस ने हैवान पिता को घर से ही दबोच लिया। पत्नी ने ही पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर पहुंची मां-बेटी ने रिश्ते तार-तार कर देने वाली दास्तां पुलिस को बताई।

अरोपी रामवीर की दूसरी बेटी भी परिवार से अलग ही रहती है। बताते हैं कि बड़ी बेटी के संग भी पिता ने गलत हरकत करनी चाही थी तभी वह अलग हो गई। बड़ी बेटी कही छोटी नौकरी कर जीवन यापन कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात पिता ने जब अपनी सत्रह वर्ष की नाबालिग बेटी से जबरदस्ती करना शुरू कि तो सौतेली मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके पर ही दबोच लिया। सौतेली मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो माह से
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को हवस का शिकार बना रहा था और किसी को बताने पर उसे डराता धमकाता था।

जब बेटी गुमसुम रहने लगी तब उसने दबाव देकर कारण पूछा। बेटी ने पिता की घिनौनी करतूत बताई। पत्नी ने बताया कि उसने भी जब पति को इस हरकत पर धिक्कारा तब उसके साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी रामवीर निवासी गांव छजलेट मुरादाबाद यूपी यहां कई वर्ष से किराए पर रह रहा है।

पहली पत्नी की मौत के बाद करीब दस वर्ष पूर्व उसने दूसरी शादी कर ली थी। पेशे से चालक आरोपी की पहली पत्नी से तीन बेटी हैं और दूसरी पत्नी से एक बेटा है। आरोपी के खिलाफ पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बार बार पिता पर भड़कती रही शिकार बनी मासूम

father raped his daughter at haridwar.

कुणाल दरगन/ अमर उजाला, हरिद्वार

'साहब इसे यानी मेरे पिता को मत छोड़ना। यह बहुत बुरा आदमी है। अपनी बेटी की ही इसने इज्जत लूट ली। यह पिता नहीं जानवर है।' बोलते बोलते सत्रह बरस की बेटी दहाड़ मार-मार कर रो उठी। सौतेली मां उसे संभालने की कोशिश करती लेकिन बेटी का गुस्सा कम नहीं हुआ।

वह बार बार एक ही बात बोलती रही कि पुलिस अंकल इसे छोड़ना मत। यह हमे मार देगा। चुपचाप सब कुछ सह रही बेटी ये भी बोली कि ऐसे पिता से सौतेली मां ही अच्छी है। यह बोलकर बार बार वह सौतेली मां की छाती से चिपक जाती, फिर जैसे तैसे पुलिस ने मां बेटी को दूसरे कक्ष में बैठाया।

पुलिसवाले भी यही बोलते दिखे कि यदि सौतेली मां बेटी के साथ न खड़ी होती तो उसकी जिंदगी नर्क बन जाती। मासूम ने 9वीं तक पढ़ाई की है। मुरादाबाद में ही वह अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी और फिर छोड़कर चली आई। यहां वह पूरे दिन घर में ही रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed