फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father is repenting after killing daughter

पछता रहा है बेटी को मारने वाला 'दरिंदा' बाप

Sat, 26 Oct 2013 12:36 AM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 26 Oct 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
father is repenting after killing daughter

हरिद्वार जनपद के रायसी गांव में अपनी नवजात बच्ची की बेरहम तरीके से हत्या करने के आरोपी पिता शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के रायसी निवासी शमशाद की बीवी ने 18 अक्तूबर को तीसरी बेटी को जन्म दिया था। इस बात से खफा पिता पहले तो काफी देर तक बीवी और बच्ची को कोसता रहा।
विज्ञापन


पढें, ...जुर्म करने से पहले यहां मिलता है ‘दावतनामा’
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के घाट उतार दिया
आरोप है कि अचानक गुस्से में आए पिता ने नवजात बच्ची को सिर के बल जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। बहन ने बच्ची को बचाने की खूब मन्नतें की थी, लेकिन आरोपी के अपना खून बहाने में हाथ नहीं कांपे।

पत्नी के मुंह से रोते हुए यह सच बाहर आया तो हर कोई दंग रह गया। गांव से निकलकर बात पुलिस तक पहुंच गई। मीडिया और दूसरे संगठनों ने दबाव बनाया तो पुलिस ने प्रशासन की अनुमति लेकर बच्ची का शव कब्र से निकलवा लिया।

पढें, राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक, आईएमए में फर्जी भर्तियां

मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई हैं। इस तथ्य के बाद चौकी इंचार्ज बीएम राणा की तरफ से पिता शमशाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल ने बताया कि हत्यारोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया।


पढें, बोले 'दरोगा' कुलपति, जानते हो ना मेरी पहुंच!

झगडे़ में गिरी बच्ची
पुलिस हिरासत में आरोपी शमशाद खुद को बेकसूर बता रहा है। शमशाद ने अपनी सफाई में पुलिस को बताया कि बीवी से झगड़ते समय बच्ची बिस्तर से नीचे गिर गई थी, जिस कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सिर के बल पटकने की बात से आरोपी ने इंकार किया है।

पहले भी हुई ऐसी घटना
भिक्कमपुर क्षेत्र में पांच साल पहले भी इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना हो चुकी है। पिता ने अपने दो साल के पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। उस समय भी आरोपी को जेल की सीखचों के पीछे जाना पड़ा था।

पढें, यादें शेषः मन्ना डे को मंच पर देख नहीं चढ़े मुकेश


छिपाए नहीं छिपा हत्यारे का पाप
दो बेटियां होने के बाद पुत्र की आस लगाए बैठे ग्रामीण ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका गुस्सा उसे सलाखों के पीछे धकेल देगा। पुत्र की चाह और गुस्से की आग ने उसे इस कदर अंधा कर दिया कि उसने बिना कुछ सोचे समझे मासूम को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। नवजात ने तो इस दुनिया में आंखें भी नहीं खोली थी। उसका जन्मदाता ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। चार दिन बाद हत्यारे पिता का पाप कब्र से बाहर निकल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed