{"_id":"594966624f1c1b59508b4633","slug":"father-and-mother-jail-for-murder-to-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या में मां-बाप को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या में मां-बाप को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला,नारायणबगड़ (चमोली)
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बेटे की हत्या के आरोप में मां और बाप समेत चार लोगों को जेल भेजा गया है। वारदात उत्तराखंड के चमोली जनपद के नारायणबगड़ की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले झिंझौंणी गांव निवासी सुभाष का शव दस जून की रात घर में मिला था। मामले में सुभाष के ससुर ने अपने दामाद की हत्या का आरोप लगाते हुए 13 जून को राजस्व पुलिस में मृतक सुभाष के पिता रेवत सिंह, मां राजुली देवी, बहनोई इंद्र सिंह और भाभी बबीता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
करीब सप्ताह भर तक चली जांच के बाद मंगलवार को राजस्व पुलिस ने मृतक सुभाष के पिता रेवत सिंह, मां राजुलि देवी के अलावा आरोपी इंद्र सिंह के भतीजे सुरेंद्र सिंह पुत्र सोबन सिंह और त्रिलोक सिंह पुत्र आलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बताया कि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद ही घटना की वजह बताई जा रही है।