फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father and brother raped with his daughter in nainital

बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, भाई ने भी किया आबरू से खिलवाड़

Sun, 18 Jun 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 18 Jun 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
father and brother raped with his daughter in nainital

जहां एक ओर रविवार को कई परिवार फादर्स डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं नगीना कालोनी कॉलोनी में एक किशोरी ने अपने पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पिता फरार है। नगीना कालोनी में दो महीने के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

शनिवार को दो बहनें कोतवाली पहुंची तो पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है।

शुक्रवार की रात उसकी 16 साल की बहन गुमसुम बैठी थी। इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि पिता और भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दोनों लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

father and brother raped with his daughter in nainital

मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। यह बात सुनकर बड़ी बहन सन्न रह गई। उसने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। दोनों शनिवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचीं और पिता और भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन बहनों के घर गए।

उन्होंने पूरी पड़ताल के बाद बाप-बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि पिता मौका पाकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी को सौंपी है। कोतवाल आरके सैनी के मुताबिक पुलिस जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed