{"_id":"58125f6f4f1c1b2f77bc5196","slug":"father-and-arrested-in-child-finger-cut-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की अंगुली काटने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की अंगुली काटने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
उपले टूटने पर मासूम की अंगुली काट दी थी।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव में उपले टूटने पर मासूम बच्चे की अंगुली काटने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों आरोपी आरोप को सिरे से नकार रहे हैं। उपनिरीक्षक रघुवीर चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लक्सर के भूरना गांव निवासी बच्चे के पिता रोहताश सिंह ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 अक्टूबर को गांव के ही एक पिता और पुत्र ने धारदार हथियार से उसके बेटे आर्यन पर हमला कर बायें हाथ की अंगुली काट दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित आठ वर्षीय आर्यन का कसूर सिर्फ इतना था कि खेलते समय उससे उपले टूट गए थे। इससे नाराज आरोपी ने धारदार हथियार से बच्चे की अंगुली काट दी थी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर मामले को सुलटाने का प्रयास हुआ लेकिन फैसला न होने पर रोहताश ने कोतवाली में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने देर रात दोनों आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उधर आरोपियों का कहना है कि खेल-खेल में बच्चे की अंगुली घास काटने की मशीन में कटी है, जिसका इल्जाम उन पर लगाया जा रहा है।