{"_id":"4978432484f227b4bef2a76f9feadca4","slug":"fake-information-of-bomb-in-ima-dehradun-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA में बम की फर्जी सूचना देने वाले को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IMA में बम की फर्जी सूचना देने वाले को जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के साउथ कै फे में बम की झूठी खबर देकर सनसनी फैलाने वाले कुक अनिल कुमार का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। हालांकि आरोपी नशा उतरने के बाद अपनी गलती की माफी मांगता रहा।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में नया गांव निवासी अनिल कुमार ने सोमवार रात फोन कर आईएमए के साउथ कैफे में बम रखने की झूठी शिकायत की थी। बताया था कि कुछ लोगों ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया। इसी दबाव में वह आईएमए के साउथ कैफे में आपत्तिजनक वस्तु (बम) रखकर आया है।
विज्ञापन
इस खबर से पुलिस और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया था। कई घंटे के बाद सर्च आपरेशन के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने फोन करने वाले अनिल को देर रात उठा लिया था। नशे में धुत होने के कारण आरोपी कुछ नहीं बता सका। सुबह नशा उतरा तो आरोपी गलती के लिए माफी मांगता रहा।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना पुलिस ने शांति भंग में चालान कर उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। एसओ रवि सैनी ने बताया कि नशा उतरने के बाद अनिल को अपनी गलती का अहसास हुआ। उसकी पत्नी चार बच्चों को लेकर चली गई है, इस कारण वह तनाव में है। शराब की लत की वजह से पत्नी उसे छोड़कर गई है।